{"_id":"6028af4c9089867009488d40","slug":"advocate-committed-suicide-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ब्लॉक प्रमुख की धमकी से परेशान अधिवक्ता ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ब्लॉक प्रमुख की धमकी से परेशान अधिवक्ता ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला
Sun, 14 Feb 2021 10:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता की फाइल फोटो व सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में ब्लॉक प्रमुख कबरई छत्रपाल यादव व उसके साथियों द्वारा बेटे से 60 लाख रुपये वसूले जाने और रिपोर्ट दर्ज कराने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने से परेशान अधिवक्ता मुकेश पाठक (50) ने अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंचे एसपी व अपर एसपी ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रायफल व एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मृतक ने सुसाइड नोट में कबरई ब्लॉक प्रमुख द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की साजिश रचने के चलते आत्महत्या का कदम उठाए जाने की बात लिखी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि 7 दिन पहले अधिवक्ता ने ब्लॉक प्रमुख कबरई समेत पांच लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में 60 लाख रुपये वसूले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।