फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ado agriculture died in accident at hardoi

कार ने बाइक में मारी टक्कर हादसे में एडीओ कृषि की मौत, 40 मिनट देर से आई एंबुलेंस

Fri, 09 Aug 2019 09:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Aug 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
ado agriculture died in accident at hardoi
सड़क हादसे में एडीओ कृषि की मौत - फोटो : गूगल
हरदोई में ड्यूटी खत्म कर बाइक से पिसावां सीतापुर स्थित घर जा रहे बेंहदर के एडीओ कृषि की बाइक में इटौली उपकेंद्र के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एडीओ का हेलमेट टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस 40 मिनट देर से पहुंची, तब तक उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम बांसी निवासी श्रवण कुमार (35) बेंहदर ब्लॉक में एडीओ एग्रीकल्चर थे। उनके पास बीज भंडार का भी प्रभार था। शुक्रवार शाम ड्यूटी के बाद श्रवण कुमार बाइक से घर जा रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक से उसका साथी व कृषि रक्षा अधिकारी हरदोई में तैनात उमेश तिवारी पुत्र विनोद निवासी सेतीयापुर थाना पिसावां सीतापुर भी घर जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में इटौली उपकेंद्र के पास श्रवण की बाइक में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी उमेश व आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुुसार श्रवण ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन वह लॉक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर लगने पर श्रवण जैसे ही जमीन पर गिरे, उनका हेलमेट टूट गया। इधर सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस 40 मिनट देरी से मौके पर पहुंची। तब तक घायल श्रवण की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि चालक कार समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed