फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admissions to be held for 60 seats in Material Science at CSJMU

Kanpur News: सीएसजेएमयू के मैटेरियल साइंस में 60 सीटों पर होंगे दाखिले

Sun, 14 Jun 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Admissions to be held for 60 seats in Material Science at CSJMU
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के मैटेरियल साइंस एवं मेटलर्जिकल विभाग में बीटेक में 60 सीटों पर दाखिले होंगे। एमटेक में 20 और डिप्लोमा की 30 सीटें निर्धारित हैं। पिछले तीन वर्षों में यहां का प्लेसमेंट शत-प्रतिशत रहा है। बीटेक में प्रवेश जेईई मेन के आधार पर मिलता है।
विज्ञापन


यूआईईटी के निदेशक प्रोफेसर आलोक कुमार ने बताया कि मैटेरियल साइंस एवं मेटलर्जिकल में छात्र पुराने हथियारों से लेकर आधुनिक अंतरिक्ष के विषय में जान सकेंगे। स्टार्टअप, रिसर्च और प्लेसमेंट के नए अवसर उपलब्ध होंगे। विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीके कश्यप के मुताबिक विभाग में चार वर्षीय बीटेक, नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी से एमटेक तथा तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स कराया जा रहा है। विभाग ने आईआईटी हैदराबाद और अन्य संस्थानों के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed