फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admission process will start in CSJMU from May 28, students will be able to apply online till June 25

सीएसजेएमयू में प्रवेश: 28 मई से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया, 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे छात्र

Thu, 19 May 2022 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 May 2022 08:53 AM IST
सार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में प्रवेश समिति की बैठक कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में तय किया गया है कि विवि में दाखिले की प्रक्रिया 28 मई से शुरू होकर 25 जून तक चलेगी। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
Admission process will start in CSJMU from May 28, students will be able to apply online till June 25
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय व इससे संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया 28 मई से शुरू हो जाएगी। छात्र-छात्राएं 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह फैसला विवि में बुधवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया। इस बार पंजीकरण शुल्क को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है। विवि के सेंटर फॉर एकेडमिक्स में प्रवेश समिति की बैठक कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। 

विज्ञापन

इस बैठक में तय हुआ कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही लिया जाएगा। कोई भी छात्र एडमिशन पोर्टल पर अधिकतम तीन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकेगा। प्रवेश प्रक्रिया से पूर्व विवि ब्रोशर भी जारी करेगा। इसमें प्रवेश के लिए योग्यता, फीस, सीट आदि की पूरी जानकारी होगी। विभिन्न पाठ्यक्रम में अपीयरिंग छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन

बैठक में प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, डीन प्रशासन प्रो. सुधांशु पाण्डिया, सीडीसी निदेशक डॉ. आरके द्विवेदी, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे। बता दें कि अभी यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई की 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया गया है और विवि प्रशासन दाखिले की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed