{"_id":"62868b570e7b8f1e7f029bd9","slug":"admission-of-pregnant-in-hospital-on-the-intervention-of-health-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्वास्थ्य मंत्री के दखल पर गर्भवती का अस्पताल में दाखिला, तीन दिन से महिला अस्पताल के काट रही थी चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्वास्थ्य मंत्री के दखल पर गर्भवती का अस्पताल में दाखिला, तीन दिन से महिला अस्पताल के काट रही थी चक्कर
Thu, 19 May 2022 11:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लिए चिकित्सक व पूरी टीम
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में महिला अस्पताल में चिकित्सकों के आपसी झगड़े गर्भवतियों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। शहर के मांझखोर रमेड़ी निवासी गर्भवती तीन दिन से पति और बच्चे के साथ महिला अस्पताल के चक्कर काट थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया।
स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से सीएमओ डॉ. एके रावत को निर्देशित किया गया कि गर्भवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं। इस पर सीएमओ खुद महिला जिला अस्पताल पहुंचे और शाम को गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। गुरुवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने महिला अस्पताल की व्यवस्थाएं बीमार, मरीज भटके शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
गुरुवार को दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचकर मांझखोर रमेड़ी निवासी अखिलेश ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पत्नी सपना गर्भवती है। तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल में दिखाया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन होने की बात कही है, लेकिन अब ऑपरेशन करने से मना कर रहे हैं। महिला डॉक्टर ने भर्ती करने का पर्चा भी लिख दिया।

आरोप लगाया कि महिला सीएमएस ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। उसके पर्चे और जांच रिपोर्ट भी अपने पास रख ली। इसके बाद महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लिया तो महिला का उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि महिला के हार्ट में सिकुड़न है। इस वजह से प्रसव में दिक्कत है। सीजर से प्रसव कराया जाएगा।
महिला की देखभाल को सीएमओ ने फिजीशियन डॉ. आर एस प्रजापति, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित सचान, डॉ. अंशु मिश्रा को लगाया है। सीएमओ एके रावत के पहुंचने पर गर्भवती की आवभगत तेज हो गई। जिसके बाद गर्भवती से नर्सें भी पल-पल का हालचाल लेती नजर आईं।

मौदहा सीएचसी से बुलाए गए एनेस्थेटिक्स
स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर से सीएमओ को आने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। जो स्वास्थ्य कर्मी उसे कल तक भर्ती नहीं कर रहे थे, वहीं इलाज करते नजर आए। सीएमओ ने मौदहा से एनेस्थेटिक डॉ. संदीप पाल को बुलाया।
तीन दिन से भटक रहे दंपती के लिए गुरुवार का दिन खुशियों से भर गया। स्वास्थ्य मंत्री के हस्तक्षेप पर अस्पताल में भर्ती होने पर सपना ने बच्चे को जन्म दिया है। सपना के पति अखिलेश का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री के शुक्रगुजार हैं कि उनके हस्तक्षेप से हमारी झोली खुशियों से भर गई है। सीएमओ डॉ. एके रावत का कहना है 2.5 किग्रा के बच्चे को जन्म दिया है जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के हस्तक्षेप से गूंजी किलकारीगर्भवती के अस्पताल में भर्ती न होने की जानकारी मिली थी। स्वास्थ्य मंत्री के पीआरओ का फोन आया था। उनको गर्भवती की समस्या की जानकारी दे गई है। गर्भवती को महिला अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। निगरानी के डॉक्टरों की टीम लगा दी गई है। - डॉ. एके रावत, सीएमओ