फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admission in B.Tech AI ML for the first time in HBTU

Kanpur News: एचबीटीयू में पहली बार बीटेक एआई एमएल में प्रवेश

Fri, 29 May 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Admission in B.Tech AI ML for the first time in HBTU
60 सीटों पर होगा दाखिला, बीबीए और मास्टर इन फॉरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम की शुरुआत भी पहली बार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गए हैं। बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रस्तावित अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है। इसे अभी बढ़ाया जाएगा। संस्थान में पहली बार बीटेक एआई एमएल में 60 सीटों पर प्रवेश होगा। बीटेक के अलावा संस्थान में पहली बार बीबीए और मास्टर इन फॉरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम की शुरुआत भी की जाएगी।

एचबीटीयू में बीटेक में 1068 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। विवि ने इस बार अपनी वेबसाइट पर हेल्प डेस्क की शुरुआत भी की है। चैट बॉट एचबीटीयू मित्र की मदद से छात्र अपने सवाल पूछ रहे हैं। सामान्य और अन्य श्रेणियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 2500 रुपये निर्धारित है। एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए यह शुल्क 1500 रुपये है। यूनिवर्सिटी में बीटेक के अलावा एमएससी, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

सभी बोर्ड के 12वीं और एक जून को आने वाले जेईई एडवांस के परिणाम के मद्देनजर एचबीटीयू ने भी अपने दाखिले की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। जेईई एडवांस के परिणाम आने के बाद दाखिले में और तेजी आएगी। चैट बॉट पर भी छात्र अपनी रैंक भेजकर मिलने वाली ब्रांच की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। बीटेक के अलावा लेटरल एंट्री में भी 40 सीटों पर दाखिला होगा। 14 ब्रांच में 13 में तीन-तीन सीटें और लेदर एंड फैशन टेक्नोलॉजी में मात्र एक सीट ही है। डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना दीक्षित ने बताया कि इस बार काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अभी तक 2200 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जेईई एडवांस का परिणाम आने के बाद संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की अंतिम तिथि अभी प्रस्तावित है। अभी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीटों की संख्या
यूजी प्रोग्राम चार्ट (2026–27) बीटेक (रेगुलर)

शाखा सीटें

सिविल इंजीनियरिंग 81

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 81

सीएस एआई-एमएल 81

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 81

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 81

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 81

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 80

केमिकल इंजीनियरिंग 81

बायोकेमिकल इंजीनियरिंग 63

फूड टेक्नोलॉजी 63

लेदर एंड फैशन टेक्नोलॉजी 31

ऑयल टेक्नोलॉजी 63

पेंट टेक्नोलॉजी 63

प्लास्टिक टेक्नोलॉजी 63

बाॅयो टेक्नोलॉजी 75

कुल सीटें: 1068

................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed