फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Administrative reforms are underway to make the country a developed nation

Kanpur News: विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रशासनिक ढांचे में हो रहा सुधार

Thu, 30 Oct 2025 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Administrative reforms are underway to make the country a developed nation
कानपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन कानपुर ब्रांच और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान दादानगर की ओर से बुधवार को लोक नीति एवं लोक प्रशासन में उभरती प्रवृत्तियां विषय पर संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर कानपुर नगर अनुभव सिंह तथा एविल कानपुर के महाप्रबंधक जितेंद्र त्रिवेदी ने किया। स्वागत भाषण में आईआईपीए कानपुर के सचिव डॉ. जीएल श्रीवास्तव ने कहा कि जनता के हितों को ध्यान में रखकर लोक प्रशासन को पारदर्शी बनाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लोक नीति और प्रशासनिक ढांचे में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। चेयरमैन डॉ. आशुतोष सक्सेना, मुख्य अतिथि अनुभव सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। यहां डॉ. आरके त्रिवेदी, सीए विनय जैन, प्रो. राजेश तिवारी, डॉ. विभा दीक्षित, डॉ. पच्ची मिश्रा, डॉ. कपिल वाजपेयी तथा एमएल रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed