फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Administration on high alert amid Friday prayers in Uttar Pradesh, police returned Muslim League MP who reached Kanpur

UP: पुलिस के पहरे में हुई जुमे की नमाज, कानपुर में रहा शांतिपूर्ण माहौल, कुछ जिलों में हुईं पथराव और झड़प की घटनाएं

Sat, 11 Jun 2022 06:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jun 2022 06:43 AM IST
सार

शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। 17 कंपनी पीएसी, तीन कंपनी आरएएफ के साथ पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहे। वहीं, लोग नमाज अदा करने के बाद अपने घर या काम पर चले गए।

विज्ञापन
Administration on high alert amid Friday prayers in Uttar Pradesh, police returned Muslim League MP who reached Kanpur
कानपुर में शांतिपूर्ण निपटी जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को कानपुर शहर समेत पूरे जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण निपटी। वहीं, कुछ जिलों में पथराव और पुलिस के साथ झड़प की घटनाएं सामने आईं। कानुपर हिंसा के बाद यह पहली जुमे की नमाज थी। पुलिस और प्रशासन का ज्यादा ध्यान इस बात पर रहा कि लोग नमाज के बाद जमा न हो, बल्कि अपने-अपने घरों को चले जाएं। इसमें पुलिस-प्रशासन पूरी तरह कामयाब रहा। इसके साथ ही प्रदर्शन के लेकर आशंकाओं का दौर खत्म हो गया।

विज्ञापन

बता दें कि आशंका थी कि जुमे की नमाज के बाद खुराफाती नमाजियों को बरगला कर भीड़ जमा कर सकते हैं। जिले में पहले से ही धारा 144 लागू है। काफी लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन में कार्रवाई भी हुई। हालात सामान्य बने रहें और कहीं पर भीड़ जमा न हो इसके लिए शहर समेत जिले भर के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स के साथ दंगा नियंत्रण बल की तैनाती की गई। 
विज्ञापन

कानपुर में भड़की हिंसा के बाद आज जुमे की पहली नमाज थी। इसके मद्देनजर पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। कानपुर शहर में धारा 144 लागू है। नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, बरेली समेत प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन भी किया। प्रयागराज में पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया है। साजिश के तहत प्रदर्शन करने वालों में नाबालिग बच्चों को आगे रखा गया है, ताकि पुलिस कार्रवाई न कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी का निर्देश- मस्जिदों के सामने हों कड़े सुरक्षा इंतजाम
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के आसपास सुरक्षा सख्त की जाए। किसी को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

साइबर सेल भी सक्रिय
जुमे की नमाज को लेकर साइबर सेल भी सक्रिय है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए कानपुर पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी, भ्रामक खबरें चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

लखनऊ में 61 संवेदनशील स्थान चिह्नित
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, पुराने लखनऊ में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुराने शहर को 37 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर का प्रभारी भी पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इस इलाके में 61 संवेदनशील स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। यहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के अफसरों ने दोनों धर्म के जिम्मेदारों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की है।

वाराणसी में जुमे की नमाज को लेकर अंजुमन की अपील

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में चल रहे मामलों के बीच मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने आम जनता के साथ ही युवाओं से भी संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है। जमीयत के नाम पर फैलाई जा रही अफवाहों का भी खंडन करते हुए इसे सिरे से खारिज किया है। वहीं अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जुमे की नमाज के लिए सीमित संख्या में ही लोगों से आने की अपील की है। ज्ञानवापी मस्जिद का वजूखाना सील किए जाने के बाद आज चौथा जुमा यानी शुक्रवार है। 

बरेली में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने 10 जून को धरने का एलान किया था। लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। फिर भी कानपुर की घटना से सबक लेते हुए जुमे की नमाज को लेकर शहर में पुलिस अलर्ट है। पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है। मुस्लिम बाहुल्य इलाका पुराना शहर में विशेष निगरानी की जा रही है। डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसटी रोहित सिंह सजवाण भी भ्रमण कर रहे हैं।

बरेली: जुमे की नामाज के दौरान तकरीरों में इमाम रहे खामोश

शासन की ओर से प्रदेश भर में जुुमे को लेकर अलर्ट रखा गया है। जबकी प्रदेश में बरेली को सबसे संंवेदनशील माना गया है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आवाह्न पर जुुमे की नामाज के बाद इस्लामियां ग्राउंड में धरने का एलान किया था। जिसको स्थगित कर मौलाना तौकीर रजा ने 17 जून को धरना देने का एलान किया है। वहीं शासन ने कानपुर में हुई घटना के बाद पुलिस को अलर्ट रहने को कहा था।

जुमे की नामाज के दौरान सुबह से आलाधिकारियों समेत पुलिस फोर्स, आरएएफ व पीएसी बटालियन को तैनात कर दिया गया। इस दौरान मस्जिदों मे होने वाली तकरीरों पर भी पुलिस व इंटेलिजेंस की नजर रही है। हालांकि जुमे के दौरान अधिकतर मस्जिदों में तकरीर ही नहीं हुई है। वहीं किला की जामा मस्जिद, पुराने शहर की मिर्जाई मस्जिद, सैलानी की हबिबिया मस्जिद, इस्लामियां मार्केट स्थित नौ महला मस्जिद में भी इमामों ने विवादित तकरीरों से परहेज किया। हालांकि भारी फोर्स होने के कारण माहौल तनावपूर्ण बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed