फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Adipurush Teaser Controversy, Sakshi Maharaj furious over the film's trailer

Adipurush Controversy: “आदिपुरुष” के ट्रेलर पर भड़के साक्षी महाराज, बोले- भारतीय संस्कृति का उड़ाया है मजाक

Thu, 06 Oct 2022 08:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Oct 2022 08:52 AM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब भाजपा के फायरब्रांड नेता और उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने फिल्म पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रावण का किरदार निभाने वाले को खिलजी के रूप में दिखाने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
Adipurush Teaser Controversy, Sakshi Maharaj furious over the film's trailer
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के सांसद साक्षी महाराज ने आदिपुरुष फिल्म के किरदारों को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किरदारों ने भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाया है। सांसद ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म में भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है।

विज्ञापन

रावण का किरदार निभाने वाले को खिलजी के रूप में दिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि वह इसकी निंदा करते हैं। उनका प्रयास है कि पूरा समाज इसकी निंदा करेगा और आगे से ऐसी फिल्मों का बहिष्कार भी करेगा। हम भारतीय सनातन संस्कृति के तथ्यों से खिलवाड़ और मजाक को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 450 करोड़ के बजट में बन रही 'आदिपुरुष' को टुडी, थ्रीडी, थ्रीडी आईमैक्स जैसे फॉर्मेट में एक साथ दर्जन भर भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म को 12 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा।

गौरतलब है कि ओम राउत के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'आदिपुरुष' की चारों तरफ आलोचना हो रही है। मेकर्स को पहले सोशल मीडिया ट्रोल से गुजरना पड़ा और अब राजनीतिक आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बयान सामने आया।

टीजर देखने के बाद बृजेश पाठक भड़क गए। उनका कहना है कि किसी को भी हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला कि फिल्मों के जरिए लगातार भारतीय संस्कृति को बाधित और बदलने का प्रयास हो रहा है।

वहीं, राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास ने कहा था कि किसी को भी हिंदू पौराणिक कथाओं को गलत तरीके से पेश करने और हिंदू देवी-देवताओं की छवि को विकृत करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इस फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed