फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ADG said gangster charged on the accused of Shubhamani murder case

उन्नाव: एडीजी बोले- शुभममणि हत्याकांड के आरोपियों पर लगाएं गैंगस्टर

Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ADG said gangster charged on the accused of Shubhamani murder case
शुभममणि त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) एसएन साबत ने बुधवार शाम पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गंगाघाट थाना क्षेत्र में पत्रकार शुभममणि की हत्या में अबतक की विवेचना की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कारवाई की जाए। कांवड़ यात्रा को लेकर निर्देश दिए कि धर्मगुरुओं व मंदिर समितियों के साथ बैठक करके कांवड़ यात्रा नहीं निकालने के लिए समन्वय बनाएं।
विज्ञापन


शाम करीब आठ बजे पुलिस लाइन पहुंचे एडीजी ने एसपी, एएसपी व सीओ के साथ बैठक की। उन्होंने उन्नाव जिले में बढ़ रही हत्या की घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने गंगाघाट थानाक्षेत्र में हुई शुभममणि की हत्या में अबतक हुई विवेचना की प्रगति समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने कहा कि इस हत्याकांड में नामजदों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं पर कार्रवाई करके बड़ी घटनाओं को होने से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण श्रावण माह में निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा पर शासन ने रोक लगाई है।

सभी सीओ और एसओ अपने-अपने क्षेत्र में धर्मगुरुओं, शांति कमेटी सदस्यों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक करके कांवड़ यात्रा न निकलें इसके लिए समन्वय बनाएं। एडीजी ने कहा कि श्रावण माह में मंदिरों में भीड़ न होने पाए इसके भी प्रयास किए जाएं।

नियमानुसार पांच से अधिक लोगों को प्रवेश न दिया जाए और संक्रमण से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन हो। अनलॉक 1 में खुल रही दुकानों को रोस्टर के अनुसार ही खोलने दिया जाए। कोई उल्लंघन करे तो सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक के बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए बनाई गई कोविड केयर हेल्प डेस्क को देखा और जानकारी ली। करीब डेढ़ घंटे बाद वह लखनऊ लौट गए। डीएम रवींद्र कुमार, एसपी रोहन पी कनय, एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय, एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल समेत सर्किल के सभी सीओ के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed