फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए टीवी के मशहूर 'इंस्पेक्टर भारत' से, बॉलीवुड में झूठ और छल को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed, 08 Aug 2018 08:52 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Aug 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Actor Sudesh Bery in kanpur
सुदेश बेरी
'घायल', 'वंश', 'आर्मी', 'रेफ्यूजी', 'एलओसी कारगिल' समेत 43 फिल्मों और दूरदर्शन के मशहूर टीवी सीरियल 'सुराग' से अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर सुदेश बेरी अपनी स्टाइल की वजह से भी फेमस हैं। एक्टर सुदेश बेरी मंगलवार को कानपुर शहर पहुंचे। यहां वह सिविल लाइंस स्थित अपने दोस्त से मिलने आए थे। बोले कि कानपुर में पहले भी आ चुके हैं और यहां अपनापन महसूस होता है। सुदेश बोले कि वह भी उत्तर भारतीय हैं और यहां की संस्कृति आज भी उनमें जिंदा है। सुदेश जल्द ही टीवी सीरियल ‘मुस्कान’ में सरजी का रोल निभाते हुए नजर आएंगे।


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बॉलीवुड में ग्रुपवाद, परिवारवाद, झूठ और छल लगातार बढ़ता जा रहा...

 

Actor Sudesh Bery in kanpur
सुदेश बेरी

कुछ दिनों पहले ही सुदेश बेरी ने मोदी सरकार के कामों और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया था। सुदेश ने आगरा में कहा था कि बॉलीवुड में ग्रुपवाद, परिवारवाद, झूठ और छल कपट लगातार बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुज में भी पीएम नरेंद्र मोदी जैसे विष्णु अवतार की आवश्यकता है। सुदेश बेरी का जन्म 2 नवम्बर 1960 को मुंबई में हुआ था। वह भारतीय टेलीविजन और फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। सुदेश ने अपना करियर 1988 में फ़िल्म 'खतरों के खिलाड़ी' से शुरू किया था। उन्होंने वंश (1992) और युधपथ (1992) में मुख्य किरदार का अभिनय किया लेकिन दोनों ही फ़िल्में टिकट खिड़की पर पिट गईं। उन्होंने कई बड़े बजट की फिल्मों में सहायक अभिनेता का अभिनय भी किया जैसे घायल (1990), आर्मी (1996), बॉर्डर (1997), रिफ्युजी (2000), एलओसी कारगील (2003), टैंगो चार्ली (2005) आदि। उन्होंने शंकर मॉण्डल द्वारा निर्देशित राजेश खन्ना की फ़िल्मों वफ़ा (2008) और शाबाश! यू कैन डू इट (2009) में भी अभिनय किया।
 


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कानपुर की भाषा जबरदस्त ...
Actor Sudesh Bery in kanpur
सुदेश बेरी
सुदेश बोले कि उन्होंने कनपुरिया भाषा जैसी कोई भाषा नहीं सुनी। इसमें मस्ती और अपनापन दोनों हैं। वहीं बोले कि स्वतंत्रता की जंग में कानपुर शहर का अहम रोल रहा है। सुदेश ने बताया कि मुंबई में कानपुर से कई कलाकार हैं जो काफी नाम कमा रहे हैं। भौकाल जैसे शब्द मुंबई के लोग भी जानने लग गए है।


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- टीवी पर होगी वापसी....
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sudesh Bery in kanpur
सुदेश बेरी
सुदेश ने बताया कि वो वर्तमान में मुस्कान सीरियल में नजर आएंगे। इसमें उनका किरदार सरजी का होगा जो एक वेश्यालय का मालिक है। यह एक निगेटिव रोल है। शो के बारे में बात करते हुए सुदेश ने बताया कि इसमें समाज के दोहरे मापदंडों को दिखाया गया है। शो के कंटेट में नाचने वाली महिलाओं के जीवन और उनके पेशे पर खास फोकस किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed