फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action will be taken against school vehicles running on the roads without fitness.

Kanpur News: बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

Sun, 22 Feb 2026 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 22 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against school vehicles running on the roads without fitness.
कानपुर देहात। बिना मानक पूरा किए सड़कों पर फर्राटा भर रहे स्कूली वाहनों पर नियम की पाबंदी सख्ती से लागू की जाएगी। परिवहन विभाग ने इन पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इनकी सूची तैयार करते हुए कागजात पूरे न कराने वाले 86 स्कूली वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है जबकि 56 के पंजीयन को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


अब तक बच्चों के नाम पर छूट पाने वाले इन वाहनों की जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने इस पर अमल करना शुरू कर दिया है। अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र से पहले विद्यालय वाहनों की फिटनेस और वैध संचालन सुनिश्चित कराने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग के साफ निर्देश हैं कि मानक पूरा करने के बाद ही विद्यालय वाहन चला सकेंगे। इससे अवैध रूप से संचालित वाहनों पर ब्रेक लगेगा और हादसे रुकेंगे।
विज्ञापन

विद्यालय वाहनों से होने वाले हादसों और बिना पंजीयन चल रहे वाहनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाने की तैयारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अप्रैल में सत्र शुरू होने से पहले सभी स्कूल बस, वैन और अन्य वाहनों की फिटनेस जांच, बीमा, परमिट और चालक के लाइसेंस का सत्यापन किया जाएगा। बिना फिटनेस प्रमाणपत्र या निर्धारित मानकों को पूरा किए कोई भी वाहन सड़कों पर नहीं उतर सकेंगे। आंकड़ों के मुताबिक जनपद में 610 से अधिक पंजीकृत विद्यालय वाहन संचालित हैं। बड़ी संख्या में ऐसे वाहन भी हैं जो बिना पंजीकरण या नियमों का पालन किए बिना बच्चों को ढो रहे हैं। विभाग का मानना है कि इन्हीं अनियमितताओं के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
वर्जन...........

जिले में संचालित सभी स्कूली वाहनों की सूची तैयार की गई हैं। इनमें फिटनेस व परमिट फेल 86 वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। जबकि 56 का पंजीयन निलंबित किया गया है। साथ ही संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। बिना नियम का पालन किए कोई भी वाहन नहीं चलेगा। सत्र शुरू होने से पहले विद्यालय वाहनों का फिटनेस पूरा करना अनिवार्य है। - सोमलता यादव, एआरटीओ (प्रवर्तन)
.....................
ये है तैयारी

- सभी विद्यालयों से वाहनों की सूची तलब की जाएगी।
- वाहनों पर अनिवार्य रूप से स्कूल बस अंकित होना।

- जीपीएस और फर्स्ट एच बॉक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
- चालक और परिचालक का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा।

- ओवरलोडिंग और तय रूट से बाहर संचालन पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed