फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action to be taken against employees who leave without notice

Kanpur News: बिना बताए छुट्टी करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Sun, 19 Oct 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Action to be taken against employees who leave without notice
भरथना। नगर पालिका परिषद भरथना में शनिवार को बोर्ड बैठक हुई। बैठक में कस्बे के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में सभासदों ने कुछ सफाई नायक व कार्यालय कर्मी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और बताया कि वह बिना बताए छुट्टी पर चले जाते हैं और कई बार ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता करते हैं। पालिकाध्यक्ष ने अधिशाषी अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सभासद सुशील पोरवाल, नूरबानो, रोहित भंसाली, प्रमेन्द्र यादव व शिवा यादव ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, नाला/नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और सफाई कार्यों में सुधार को लेकर प्रस्ताव रखे। इसके साथ ही विगत माह के आय-व्यय का ब्योरा भी बैठक में प्रस्तुत किया गया। पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव व ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने कस्बे की पेयजल आपूर्ति, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने की।
विज्ञापन

बैठक में सभासद सीमा देवी, मीरा देवी, रीना देवी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, चांदनी, आलोक यादव आदि मौजूद रहे। पालिका कर्मी संजीव कुमार की मृत्यु पर उनके बेटे मोहित कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed