फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action slowed after notice, vehicles parked on the side of the highway

Kanpur News: नोटिस के बाद कार्रवाई सुस्त, हाईवे किनारे खड़े हो रहे वाहन

Mon, 09 Feb 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Action slowed after notice, vehicles parked on the side of the highway
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर सड़क किनारे खड़े हो रही भारी वाहन कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने नवंबर में तेजी दिखाते हुए अभियान चलाकर करीब 200 होटल, ढाबों व प्रतिष्ठानों के सामने वाहन खड़ा कराने को लेकर नोटिस दिया था। कुछ समय तक तो सब ठीक चला लेकिन समय के साथ जिम्मेदार सुस्त हो गए और सड़क किनारे वाहनों की कतार लगने लगी।
विज्ञापन


हाईवे व सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करने पर रोक है। इसके बावजूद चालक वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करते हैं। ये वाहन ही हादसे की वजह बनते हैं। हाईवे या फिर नगर की सड़क के किनारे बेतरतीब वाहन खड़े किए जा रहे हैं। विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2025 में हुए 668 सड़क हादसों में 392 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 375 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


उस समय एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कराने वाले प्रतिष्ठानों को चिह्नित कराया था। साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सभी सर्किल के सीओ के नेतृत्व में अभियान चलाने के लिए टीम का गठन किया था। इधर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने रविवार को पड़ताल की तो हाईवे किनारे वाहन खड़े नजर आए। सबसे ज्यादा खराब स्थिति रनियां में मिली। यहां होटल पर चाय की चुस्की लेने के लिए रुकने वाले लोग वाहनों को हाईवे पर खड़ा करते हैं जो दुर्घटना का कारण तो बनता है। साथ ही यहां रुक-रुक कर जाम की समस्या भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................

नोटिस में हल्का प्रभारी का नाम भी था शामिल
सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाए जाने के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर दुकान, व्यवसाय, उद्योग, होटल व ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस में संचालक का नाम, पता मोबाइल नंबर व थाना दर्शाए जाने के साथ बीट सिपाही, हल्का/चौकी के नाम भी शामिल किया गया। इसमें साफ कहा गया था कि संबंधित चौकी के क्षेत्र में दुर्घटना होने पर इन्हें भी जिम्मेदार माना जाएगा लेकिन सभी निर्देश कागजों का बंडल बनकर धूल फांक रहे हैं।
...........................
विसायकपुर, समय - सुबह 11:30 बजे
कानपुर से अकबरपुर की तरफ आने वाले हाईवे पर रायपुर से आगे बढ़ने पर हाईवे पर कई वाहन खड़े नजर आए। विसायकपुर के पास एक डीसीएम खड़ी थी। वहीं, पीछे दुकानों के बाहर कई वाहन कतार से खड़े दिखाई दिए। जबकि हाईवे ऑटो, बाइक सवार सहित अन्य वाहन तेज रफ्तार से निकल रहे थे। जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
.......................
रनियां, समय - सुबह 11:45
विसायकपुर से आगे बढ़ने पर रनियां के पास एक होटल के बाहर वाहनों की कतार लगी नजर आई। स्थिति यह थी कि बड़े व छोटे वाहनों के न निकल पाने के कारण जाम की समस्या हो गई। इससे पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह वाहन आए दिन दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। इसके बाद भी यहां एक भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं मिला।

...............
बाराजोड़ टोल प्लाजा, समय - दोपहर 12:10 बजे
बाराजोड़ टोल प्लाजा पर सड़क के दोनों तरफ ट्रक व डंपर खड़े मिले। यहां एक चाय की दुकान वाले ने बताया कि दिन में काफी राहत रहती है। रात में तो वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जबकि एनएचएआई ने इन वाहनों को खड़ा करने के लिए ट्रक-ले-बाई बना रखे हैं। इसके बाद भी चालक नो-पार्किंग में वाहन को खड़ा कर आराम करते हैं और सुबह निकल लेते हैं।

.......................

वर्जन.......
होटल व ढाबों के बाहर सड़क पर वाहन खड़ा मिलने पर यातायात पुलिस द्वारा नोटिस दी जाती है। इसके अलावा समय-समय पर हाईवे पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जाती है। साथ ही चालकों को निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने के लिए जागरूक किया जाता है। एक बार फिर से इनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - सोमलता यादव, एआरटीओ (प्रवर्तन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed