फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action on three medical students for ragging

कानपुर: रैगिंग के आरोप में तीन मेडिकल छात्र हॉस्टल से निष्कासित, कक्षा से निलंबित

Wed, 28 Jul 2021 12:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jul 2021 12:15 AM IST
सार

एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने नेशनल मेडिकल कमीशन की रैगिंग हेल्पलाइन पर रविवार को शिकायत की थी कि फोन पर सीनियरों ने उसे परेशान किया। माता-पिता को गाली दी, जिससे वह मानसिक तनाव में है।

विज्ञापन
Action on three medical students for ragging
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूनियर छात्र की रैगिंग के आरोप में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के तीन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीनियर छात्रों ने फोन पर अपने जूनियर के साथ गालीगलौज की थी। इस पर जूनियर ने एंटी रैगिंग सेल की हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी।

विज्ञापन


जिस छात्र का फोन था, उसे डेढ़ महीने और अन्य दो छात्रों को तीन महीने के लिए कक्षाओं से निलंबित किया गया है। साथ ही तीनों छात्रों को हॉस्टल से हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट एंटी रैगिंग सेल को भेज दी गई।
विज्ञापन


एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने नेशनल मेडिकल कमीशन की रैगिंग हेल्पलाइन पर रविवार को शिकायत की थी कि फोन पर सीनियरों ने उसे परेशान किया। माता-पिता को गाली दी, जिससे वह मानसिक तनाव में है। यह शिकायत हेल्पलाइन ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला की अध्यक्षता वाली एंटी रैगिंग सेल के पास भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्राचार्य ने दोनों छात्रों को बुलाया। पहले एक सीनियर छात्र, जिसका फोन था, उसे प्रथम दृष्ट्या दोषी होने पर तत्काल निलंबित कर दिया। दो और छात्रों की भूमिका सामने आई तो कमेटी ने जांच शुरू कर दी। मंगलवार को आई कमेटी की रिपोर्ट पर इन दो सीनियर छात्रों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।


जिस छात्र का फोन था, उसने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को लिखकर स्वीकार किया है कि फोन तो उसका था, लेकिन उसने जूनियर से बात नहीं की। इस पर उसे कक्षाओं से डेढ़ महीने के लिए निलंबित किया गया। बाकी दो को तीन महीने के लिए निलंबित किया गया। हालांकि, हॉस्टल में तीनों नहीं रह पाएंगे। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि अगर निलंबन अवधि में ये छात्र परिसर में दिखे तो और सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed