{"_id":"623f71901647c03bc07587d9","slug":"action-akbarpur-news-knp687688546","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी मिलने पर तीन सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी मिलने पर तीन सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। गांवों में सफाई व्यवस्था जांचने निकलीं डीपीआरओ को कर्मियों की मनमानी मिली। इस पर उन्होंने तीन सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं तीन कर्मियों का वेतन रोका व दो से स्पष्टीकरण तलब किया।
डीपीआरओ नमिता शरण ने शनिवार को रसूलाबाद विकासखंड के जगम्मनपुर धीर गांव का औचक निरीक्षण किया। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने पर सफाई कर्मी बृजेश कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया। लालगांव का निरीक्षण किया तो यहां भी सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। इस पर सफाई कर्मी जसवंत को निलंबित कर दिया।
अजनपुर इंदौती का निरीक्षण करने पर नालियां चोंक मिलीं और गांव में गंदगी दिखी। इस पर सफाई कर्मी प्यारेलाल को निलंबित कर दिया। इसके बाद डीपीआरओ ने रसूलाबाद के उसरी, लालाभगत, असालतगंज का जायजा लिया।
विज्ञापन
साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर सफाई कर्मी रन्नो देवी, हरी बाबू व आशाराम का मार्च का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं पूरनपुरवा के सफाई कर्मी गोविंद व निभू गांव के मो. मुबीन से स्पष्टीकरण तलब किया। दशहरा सुजानपुर, सिठऊमताना, सलेमपुर महेरा गांव में कर्मियों को सफाई के निर्देश दिए।