फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action against the head of Sona village in kanpur

कानपुर: 36 लाख के घपले में सोना की प्रधान बर्खास्त, मुकदमा दर्ज कराने का आदेश

Sun, 07 Jun 2020 12:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Jun 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Action against the head of Sona village in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कल्याणपुर ब्लाक के गांव सोना की प्रधान ममता सिंह को विकास कार्यों में 36.15 लाख रुपये की अनियमितता के चलते शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इस घपले को लेकर मुकदमा भी दर्ज कराने का आदेश दिया है। इस मामले में संलिप्त सचिव पहले ही निबंलित हो चुका है। अब संबंधित धनराशि की वसूली की तैयारी है।
विज्ञापन


सात माह पहले सोना ग्राम पंचायत में 14वें वित्त आयोग सेे कराए गए शौचालय व नाली निर्माण तथा हैंडपंप मरम्मत में हेराफेरी का मामला पकड़ा गया था। इसमें प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल अवस्थी दोषी पाए गए थे। इन्हें 36 लाख 15 हजार की रकम वसूलने के लिए नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन


जब यह मामला ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने सीडीओ को पत्र लिखकर कहा था कि इसमें केवल प्रधान ही दोषी नहीं, अफसरों की भी संलिप्तता होगी। उन्होंने प्रकारण की पुन: जांच कराने के निर्देश दिए थे। इस पर जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने संयुक्त विकास आयुक्त, मनरेगा उपायुक्त व तकनीकी कमेटी के एक सदस्य की कमेटी बनायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल अवस्थी को नोटिस का जबाव न देने तथा ग्राम पंचायत सोना, कैथा, रामपुर खास एवं गढ़ी में वर्ष 2017, 18 व 19 में कराए गए विकास कार्यों के अभिलेख न देने के आरोप में पंचायती राज अधिकारी ने निलंबित कर दिया था।


उधर, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। कहा कि जब इस प्रकरण से संबंधित कोई फाइल मेरे पास आएगी तभी कुछ बता सकता हूं। वहीं, जब जिला पंचायती राज अधिकारी सर्वेश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed