फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Acid thrown on real sisters in Ratjaga program in Kanpur

Acid Attack: रतजगा में सगी बहनों पर फेंका तेजाब, नाच-गाने के समय हुई घटना, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 25 Nov 2022 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Nov 2022 02:31 PM IST
सार

जुही परमपुरवा इलाके में दो सगी बहनों पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Acid thrown on real sisters in Ratjaga program in Kanpur
दो सगी बहनों पर फेंका तेजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जूही परमपुरवा में रतजगा कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने सगी बहनों पर तेजाब फेंक दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, दो सगी बहनें यास्मीन और शाहीन मोहल्ले के कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं। इस दौरान एक महिला ने दोनों के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गईं। दोनों के पिता जमील अहमद टेंट की दुकान चलाते है।
विज्ञापन

मोहल्ले में अतीक के बेटे बब्लू और बेटी सलमा की शादी का कार्यक्रम था। इसमें नाच-गाना चल रहा था। इसमें अतीक की छोटी बहू रूबीना हाथ में तेजाब की बोतल लेकर नाच रही थी। इस दौरान बोतल का ढक्कन खुल गया और तेजाब दोनों बहनों के चेहरे पर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब 12:20 पर परिजन दोनों को आनन फानन में हैलट लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। दोनों को गुरू तेगबहादुर सिंह चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां दोनों का हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें अतीक का बेटा अनीस, बेटी गुलफसा और दामाद शेखू शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed