फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Acid attack victim lost the battle of life after fighting

17 दिन तक लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गई एसिड अटैक पीड़िता, शव देख परिजनों में कोहराम

Sun, 15 Dec 2019 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Dec 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Acid attack victim lost the battle of life after fighting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इटावा पीजीआई में 17 दिन से जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही एसिड अटैक पीड़ित किशोरी ने रविवार सुबह करीब नौ बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पिता की तहरीर पर शनिवार रात पीलीभीत जिले की पुलिस ने किशोरी की मौसी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी को पिता ने कानपुर के ईदगाह तिराहा थाना बजरिया निवासी मौसी के घर भेजा था। पिता के अनुसार किशोरी कुछ समय मौसी के पास रही और गांव आती जाती रही। दिवाली पर घर नहीं आई तो पिता ने फोन कर मौसी से जानकारी ली।
विज्ञापन


मौसी ने बताया कि वह दिल्ली में है। दोबारा फोन करने पर जयपुर में होना बताया। 25 नवंबर को मौसी ने फोन कर पिता को बताया कि किशोरी की तबीयत खराब है और वह रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में भर्ती है। पिता, लड़की की मौसी के साथ बरेली पहुंचा। उसकी बेटी आईसीयू में भर्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी दिन मौसी बिना बताए अस्पताल से चली गई। पिता ने फोन पर पूछताछ की तो उसने बताया कि पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में सुरभि कॉलोनी में उसे एक घर में घरेलू काम पर लगाया था। पिता का आरोप है कि जिस घर में काम करती थी वहां किशोरी को एसिड डालकर जला दिया गया।


पिता का आरोप है कि एसिड डालने वाले युवक ने धमकाकर एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। पिता किशोरी को बरेली से पहले घर लाया फिर फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल ले गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। 29 नवंबर को किशोरी को सैफई पीजीआई लाया गया। यहां वह पिछले 17 दिनों से भर्ती थी। पिता ने बताया उसकी तहरीर पर सुनागढ़ी थाना पुलिस ने अमनदीप जौली पुत्र मनजीत, उसकी मां, किशोरी की मौसी मंजू देवी पत्नी सूरज सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 307 506 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed