{"_id":"6272c60f01bb03746438c1d5","slug":"acid-attack-on-widow-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधवा पर तेजाब डाला: पीड़िता बोली- पति से थी दोस्ती, मौत के बाद बना हमदर्द, फिर दिया ‘दर्द’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा पर तेजाब डाला: पीड़िता बोली- पति से थी दोस्ती, मौत के बाद बना हमदर्द, फिर दिया ‘दर्द’
Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
सार
कानपुर में महिला पर तेजाब डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दर्ज कराए गए बयान में आरोपी के खिलाफ कई खुलासे किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी से इनकार करने पर सिरफिरे ने विधवा पर तेजाब डाल दिया। इससे महिला झुलस गई। पुलिस ने उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया कि आरोपी अजय की मेरे पति से गहरी दोस्ती थी। इस बीच वह कई बार पति के साथ घर आया था। एक साल पहले पति की सड़क हादसे में मौत के बाद अजय ने हमदर्द बन कर घर पर आनाजाना शुरू कर दिया।
कुछ समय बाद उसने शादी का प्रस्ताव रख कर जबरदस्ती का प्रयास किया। उसे साफ इनकार करते हुए घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अक्सर रास्ता रोकर परेशान करने लगा...। यह बयान अस्पताल में भर्ती एसिड अटैक की पीड़िता ने पुलिस को दर्ज कराए हैं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अजय ने उसे रोका और कपड़ों के अंदर से एक च्यवनप्राश का डिब्बा निकाला। कुछ समझ पाती कि तेजाब चेहरे पर फेंक दिया। वह जोर से चीखते हुए पलट गई। इस पर आरोपी ने बचा हुआ तेजाब उसके कंधे और पीठ पर उड़ेल दिया।

महिला की वजह से छोड़ दी अपनी पत्नी
गिरफ्तार अजय ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने महिला से शादी करने के लिए पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद भी वह उससे शादी करने को तैयार नहीं हो रही थी। वहीं, पुलिस को बताया कि वह तेजाब बैटरी में डालने के लिए ले जा रहा था। छीनाझपटी में महिला पर गिर गया।

आरोपी अजय कुमार को पुलिस टीम ने बिधनू से गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।-अजीत कुमार सिन्हा, एसपी आउटर