फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   acid attack on animals at hardoi

अराजकतत्वों ने मवेशियों के झुंड पर फेेंका तेजाब, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Fri, 12 Jul 2019 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Jul 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
acid attack on animals at hardoi
मवेशियों पर फेंका तेजाब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में कांशीराम कालोनी के पास गुरुवार देर शाम अराजकतत्वों ने अन्ना मवेशियों के झुंड पर तेजाब फेंक दिया। जिसमें पांच मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी के पास अन्ना मवेशियों का झुंड खेतों में घूमता रहता है। लोगों की माने तो शाम होते ही मवेशियों का झुंड कालोनी के गेट पर डेरा डाल देता है। गुरुवार शाम पांच मवेशी गेट पर बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने मवेशियों पर तेजाब फेंक दिया। जिससे पांच मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


कालोनी के बाशिंदों ने मवेशियों को झुलसा देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पशु चिकित्सकों की टीम ने झुलसे मवेशियों का इलाज किया। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि अराजकतत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed