फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of raping an intermediate student and making her obscene video viral

Kanpur News: इंटर की छात्रा से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

Mon, 22 Sep 2025 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping an intermediate student and making her obscene video viral
जसवंतनगर। इंटर की एक छात्रा ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। सुनवाई नहीं होने पर पिता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी 22 फरवरी की सुबह गांव से स्कूल जा रही थी। तभी नगला असरोही मीठेपुर के पास शराब ठेके पर काम करने वाला युवक अपने साथी के साथ मिला। उसने प्रसाद के बहाने छात्रा को नशीला पदार्थ खिला दिया। छात्रा को हाईवे स्थित एक खाली मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया, और अश्लील वीडियो फोटो भी बना लिए। 28 अगस्त को आरोपी ने वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दिया। परिजनों का कहना है कि शिकायत लेकर वह बलरई, जसवंतनगर और सिविल लाइन थाने गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता के पिता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed