फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of murdering businessman absconding from Police lockup

खाकी को दिया चकमा: हत्या का आरोपी लॉकअप से फरार, गिनती के दौरान पुलिस को चला पता, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

Mon, 11 Mar 2024 10:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Mar 2024 10:49 PM IST
सार

लॉकअप परिसर के अंदर शौचालय बना है। मौका देखकर शौचालय की दीवार फांदकर आरोपी अंकित भाग निकला। कुछ देर बाद लॉकअप में गिनती के दौरान अंकित के भागने का पता लगा। आरोपी भागते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

विज्ञापन
Accused of murdering businessman absconding from Police lockup
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

व्यापारी की हत्या के मामले में आरोपी अंकित उर्फ शेरा कोर्ट में पेशी के बाद सोमवार शाम पुलिस कर्मियों को चकमा देकर लॉकअप से भाग निकला। पुलिस की कई टीमें काफी देर तक उसकी तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महाजनी गली निवासी अमित गुप्ता की मुंबई में धागा फैक्टरी थी। वह 29 जनवरी 2023 को चचेरे भाई की शादी में  बिंदकी आया था। इस दौरान घर पर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने तीन फरवरी को फैक्टरी मालिक की पत्नी पूनम गुप्ता, औंग थाना क्षेत्र के बसावनपुर निवासी अंकित उर्फ शेरा सिंह समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

सोमवार को एक मामले में पॉक्सो कोर्ट प्रथम में अंकित उर्फ शेरा को पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद उसे लॉकअप ले जाया गया। लॉकअप परिसर के अंदर शौचालय बना है। मौका देखकर शौचालय की दीवार फांदकर अंकित भाग निकला। कुछ देर बाद लॉकअप में गिनती के दौरान अंकित के भागने का पता लगा। 

विज्ञापन

लॉकअप प्रभारी लालमोहन यादव ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के फरार होने की सूचना दी। सीओ सिटी वीर सिंह, कोतवाल राजेंद्र सिंह समेत फोर्स जांच में जुटे। बंदी भागते समय कचहरी लॉकअप रास्ते के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। औंग पुलिस को भी सूचना दी गई। देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कानपुर के बर्रा थाने में भी गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। एसपी पीआरओ आलाेक पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed