फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accused of kannauj bus accident is free

कन्नौज हादसा: जिसकी बस में जिंदा जले थे 20 लोग वो घूम रहा आजाद, फिर कर रहा मौत की बस चलाने की तैयारी

Sat, 29 Feb 2020 07:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Feb 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
accused of kannauj bus accident is free
कन्नौज बस हादसा - फोटो : self
कन्नौज में 10 जनवरी को ट्रक और बस की भिड़त के बाद  जिसकी बस में 20 लोग जिंदा जल गए थे वो फिर से मौत की बस चलाने की तैयार कर रहा है। बस हादसे के बाद वो गायब हो गया और पुलिस उसे ढूंढ भी नहीं पाई। जब पुलिस उसतक पहुंची तबतक कोर्ट से उसके पास गिरफ्तार न करने का आदेश था। जिसके बाद एक बार फिर वो सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद में बस संचालक विमल चतुर्वेदी ने शनिवार को एआरटीओ कार्यालय जाकर पीटीओ के साथ एक घंटे तक वार्ता करके बाद बसों को चलवाने की रणनीति बनाई है। कन्नौज हादसे के बाद विमल की कई बसों की फिटनेस भी खत्म हो चुकी है। उसकी छह बसों की लंबाई 12 मीटर से अधिक है। ऐसे में उनकी फिटनेस को कई दलाल भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


जिला कन्नौज की कोतवाली छिबरामऊ के गांव घिलोई में सामान्य से स्लीपर में तब्दील हुई बस व ट्रक में 10 जनवरी को भिड़ंत होने के बाद आग लग गई थी। हादसे में कई लोग जिंदा जल गए थे। उस घटना के बाद बस मालिक विमल भूमिगत हो गया था। हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद विमल ने अपनी बसों को फिर चलवाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

accused of kannauj bus accident is free
कन्नौज में जिस बस में हादसा हुआ उसके मालिक मालकिन बिमल एवं प्रीति चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को विमल एआरटीओ कार्यालय में पहुंचा और बसों के संचालन के लिए पीटीओ वीके आनंद से मिलकर रणनीति तैयार की है। अभी विमल की बसें जिला एटा के थाना अलीगंज के बार्डर से दिल्ली व जयपुर के लिए चल रही हैं। फर्रुखाबाद से सवारियों को मिनी बस से अलीगंज तक ले जाया जाता है।

बस में भेजा जाने वाला सामान लोडर से पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में एक मिनी बस व लोडर में प्रतिदिन आठ हजार रुपये का खर्चा आ रहा है। विमल ने इन बिंदुओं पर पीटीओ से वार्ता की। उसकी कई बसों की फिटनेस भी खत्म हो गई है। वहीं छह बसों की लंबाई 12 मीटर से अधिक है।

उनकी फिटनेस करने से आरआई जीवन कुमार ने पहले ही मना कर दिया था। विमल के आफिस पहुंचते ही कई दलाल भी सक्रिय हो गए जो पहले भी उसकी बसों की पत्रावलियां पूर्ण करवाते थे। पीटीओ वीके आनंद ने बताया कि बस मालिक विमल आए थे। आरआई के न होने से कुछ देर बाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed