{"_id":"656cd22c8ca9a5c94606b642","slug":"accused-of-indecency-on-je-farmers-started-protest-kanpur-news-c-220-1-akb1003-6010-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जेई पर अभद्रता का आरोप, किसानों ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जेई पर अभद्रता का आरोप, किसानों ने शुरू किया धरना
Mon, 04 Dec 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। ब्लॉक के सिंचाई विभाग कार्यालय में जेई पर किसानों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए रविवार शाम को नहर कॉलोनी में धरने पर बैठ गए।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लाॅक अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव के नेतृत्व में रविवार किसान सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे। वहां पर जेई सुनील कुमार से बंबा के सफाई करने में जेसीबी का प्रयोग करने व तरौली बंबा की पटरी पर हो रही सड़क निर्माण पर मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग न करना का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसी बीच अभियंता व ब्लॉक अध्यक्ष की तीखी नोकझोंक हुई। ब्लाॅक अध्यक्ष का आरोप लगाया की जेई उनके साथ अभद्रता व मारपीट पर आमादा हो गए। इसको लेकर गुस्साए किसान अप्पे शुक्ला, राम शंकर, सुरेश चंद्र, मुन्नीलाल, बाबू सिंह, राजपाल सिंह सहित अन्य किसान नहर काॅलोनी के स्थित कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को जेई को बुलाया गया है। वार्ता के बाद निष्कर्ष निकाला जाएगा।