फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused arrested in murder case of middle aged man

UP: फावड़े से अधेड़ पर वार कर उतारा था मौत के घाट, बोला- पत्नी पर बुरी नजर रखने से परेशान होकर की हत्या

Thu, 20 Jun 2024 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Jun 2024 07:12 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Accused arrested in murder case of middle aged man
अधेड़ की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के थाना क्षेत्र डभारी में फावड़ा मार अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि उनका अविवाहित पड़ोसी उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। कई बार मना करने के बाद हरकतों में सुधार नहीं हुआ तो गुस्से में आकर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


डभारी गांव निवासी अनिल कुमार (50) की फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक के भाई आदित्य कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार रात बड़े भाई अनिल कुमार मोहल्ले की दुकान से घर का सामान लेकर वापस आ रहे थे। तभी घर के पास पड़ोसी औसान सिंह यादव, जयचंद यादव, रवि यादव, शिवम व दो अज्ञात ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। भाई जान बचाकर भागने लगा तो औसान सिंह ने सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियाें की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मुख्य आरोपी औसान सिंह को गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब ढकपूर्वा मोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशान देही पर आला कत्ल रक्त रंजित फावड़ा, रक्त रंजीत अभियुक्त द्वारा पहनी गई शर्ट को बरामद किया गया है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि घटना में नामजद लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी औसान सिंह यादव उर्फ नन्हें ने बताया कि उसका व अनिल का घर आमने - सामने है।

अनिल की शादी नहीं हुई थी वह पत्नी पर गलत नजर रखता था। इस पर उसने कई बार समझाया। मगर वह हरकतों में सुधार नहीं कर रहा था और अक्सर गाली गलौज करता था। बुधवार शाम को 6 बजे के करीब वह घर से निकल कर गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में अनिल देखते ही गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी। इस पर गुस्सा आ गया तो फावड़े से सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने पुलिस को बताया कि घटना में वह अकेले ही शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed