{"_id":"6ab596c1bd4104a746078de8","slug":"accomplices-create-a-ruckus-over-the-robbery-at-a-utensil-merchants-house-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1662318-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बर्तन व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट पर साथियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बर्तन व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट पर साथियों का हंगामा
विज्ञापन
कानपुर। हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र के लोकमान मोहाल में बृहस्पतिवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने बर्तन कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि सवा लाख रुपये और चांदी की कटोरियां लूट लीं। इसी दौरान शोर होने पर आसपास के लोग जुटे तो छह बदमाश भाग निकले। मंदिर से लौटते समय पीड़ित ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भागते आरोपियों के कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है। सरेशाम हुई वारदात से आक्रोशित व्यापारी पीड़ित के साथ थाने पहुंचे और हंगामा किया।
लोकमान मोहाल निवासी सगे भाई हिमांशु गुप्ता और शानू गुप्ता का भूसाटोली में बर्तनों का कारोबार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम करीब पांच बजे लल्लन अपने बेटों आशिक और सीताराम व तीन अन्य लोगों के साथ धारदार हथियार चापड़, कैंची, चाकू लेकर घर में घुस गया और करीब 1.25 लाख रुपये नकद और चांदी की कटोरियां लूट लीं। परिवार के अन्य लोगों को भनक लगी तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर आसपास के क्षेत्रीय लोग पहुंचे और लल्लन को पकड़ लिया। भीड़ के साथ दोनों भाई भी थे। लल्लन के बाकी साथी घर से लूटा सामान लेकर भाग निकले। वारदात की सूचना पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता और भूसाटोली बाजार के महामंत्री पवन गुप्ता दर्जनों व्यापारियों के साथ हरबंश मोहाल थाने पहुंचे।
उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाके में शाम 04.30 बजे हथियारबंद बदमाशों का घर में घुसकर वारदात करना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और माल की बरामदगी की मांग की। बताया जा रहा है कि भागते वक्त बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। हरबंश मोहाल थानाप्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर घर में घुसकर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि जब छह लोग वारदात में शामिल थे तो पुलिस ने डकैती की प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की। इसको लेकर शुक्रवार को अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।