{"_id":"59797d194f1c1be50a8b48af","slug":"accident-on-fatehpur-khaga-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबार के बंडल ले जा रही तेज रफ्तार वैन खड़े ट्रक से जा भिड़ी, 4 की मौत 3 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखबार के बंडल ले जा रही तेज रफ्तार वैन खड़े ट्रक से जा भिड़ी, 4 की मौत 3 की हालत गंभीर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर खागा के पास भीषण दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार तड़के इलाहाबाद-कानपुर रूट पर भीषण दुर्घटना से हड़कंप मच गया। अखबार के बंडल ले जा रही तेज रफ्तार ओमनी वैन खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में 8 लोग सवार थे बाकी के 3 लोगों को गंभीर हालत में पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है जबकि एक सवारी मामूली रूप से घायल है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के इसखुरी हाईवे बाईपास पर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी। चालक समेत 4 घायल हैं। एक ढाबे के पास खड़े ट्रक में पीछे से सवारियों से भरी वैन घुस जाने से यह हादसा हुआ। घटना सुबह 5:30 बजे की है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी है। सीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों के नाम राजू (40) निवासी राजापुर हथगाम, कयामुद्दीन निवासी मीरपारा हथगाम, राजरूप सिंह व एक अज्ञात। घायलों में चालक जावेद निवासी मुजफ्फरनगर, मोहम्मद आदिल निवासी आधारी का पुरवा हथगाम, शहंशाह निवासी ऐरायां सादत बॉबी निवासी ऐराया सादात हैं।