फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Accident on Agra-Lucknow Expressway of Etawah, bus entered second lane after breaking railing due to tire burst

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, टायर फटने से रेलिंग तोड़कर दूसरी लेन में घुसी बस

Sat, 14 May 2022 11:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 May 2022 11:35 AM IST
सार

ताखा थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ  एक्सप्रेसवे पर एक बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में घुस गई। बस चालक ने सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी।

विज्ञापन
Accident on Agra-Lucknow Expressway of Etawah, bus entered second lane after breaking railing due to tire burst
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। यहां पर यात्रियों से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन में घुस गई। यह घटना ताखा थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई, जहां दिल्ली से बिहार जा रही बस टायर फटने से रेलिंग तोड़कर दूसरी ओर पहुंच गई। चालक ने बस को नियंत्रित कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 131 पर दिल्ली से बिहार जा रही सवारियों से भरी बस का टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी ओर पहुंच गई। 
विज्ञापन

बस चालक मोहम्मद जाकिर पुत्र अब्दुल अजीज निवासी दयाबस्ती थाना सराय रोहिल्ला पुरानी दिल्ली ने बस को किसी तरह नियंत्रित करके बड़ा हादसा होने से बचा लिया। बस में करीब 75 सवारियां सवार थीं। सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में सवार लोगों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि सुबह लगभग 4 बजे दिल्ली से बिहार जा रही बस का टायर फटने से अनियंत्रित हो गई थी। चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed