{"_id":"619602644335ac7bff3c0562","slug":"accident-on-agra-lucknow-expressway-five-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: डीसीएम पलटने से बाल-बाल बची, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: डीसीएम पलटने से बाल-बाल बची, पांच यात्री घायल
Thu, 18 Nov 2021 01:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:08 PM IST
सार
फतेहपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। जिसमें डीसीएम अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद पलटने से बाल-बाल बची। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना चौविया क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला बरी के सामने बुधवार रात एक डीसीएम आगे चल रही किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में डीसीएम पलटने से बाल-बाल बची। डीसीएम के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए।
गाड़ी मालिक ने बताया कि चालक हरिशंकर परिचालक के साथ आगरा से बलरामपुर जनरेटर लादकर जा रहा था। तभी अचानक हादसा हो गया। इसके बाद डीसीएम को एक्सप्रेस-वे पर ही किनारे खड़ा कर दिया गया। तभी पीछे से आ रही रोडवेज की खुर्जा डिपो बस के चालक को नींद का झोंका आ गया और वह डीसीएम से जा टकराई।
बस में 54 यात्री मौजूद थे। बस दिल्ली से बांगरमऊ उन्नाव जा रही थी। दुर्घटना होने के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस सवार पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई पीजीआई भेजा गया है।