{"_id":"621e59533b8dc251f0579a93","slug":"accident-in-kanpur-dehat-girl-dies-after-being-cut-by-seemanchal-express-on-delhi-howrah-route-akbarpur-news-knp6832859119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में हादसा, दिल्ली हावड़ा रूट पर सीमांचल एक्सप्रेस से कटकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में हादसा, दिल्ली हावड़ा रूट पर सीमांचल एक्सप्रेस से कटकर युवती की मौत
विज्ञापन
रूरा। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर रोशनमऊ गांव के पास सीमांचल एक्सप्रेस से कटकर गांव निवासी युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रोशनमऊ गांव निवासी तुलसीराम पाल की पुत्री बीना (19) मंगलवार की शाम को रेल ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान अप ट्रैक पर आई सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी पर लोग एकत्र हो गए। भाई बीनू ने बहन की शिनाख्त की और बिलखने लगा। ट्रेन के चालक ने घटना की सूचना रूरा स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर अशोक कुमार ने पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी अनूप कुमार निगम ने बताया कि युवती के रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ है। सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।