फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident in Jalaun: Bike riding uncle and niece died

जालौन में दर्दनाक हादसा: डंपर और बस के बीच में दबने से बाइक सवार मामा-भांजी की मौत

Wed, 06 Mar 2024 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Mar 2024 09:24 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। डंपर ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। चपेट में आकर बाइक सवार मामा-भांजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
accident in Jalaun: Bike riding uncle and niece died
जालौन में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच में कार और बाइक सवार भी चपेट में आ गए। बाइक पर सवार मामा-भांजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर बुधवार की शाम डंपर चालक ने बरातियों से भरी बस, कार व बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार कुठौंद निवासी पवन कुमार कुशवाहा (30) व उसकी भांजी पूंछ थाना क्षेत्र के सेरसा गांव निवासी डोली (16) की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर की टक्कर से कार चालक झांसी के सीपरी बाजार निवासी जहीरूद्दीन (45) भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार लोगों ने बताया कि झांसी के सीपरी बाजार निवासी अरविंद तिवारी के पुत्र अरुण तिवारी की बुधवार को शादी होने पर बारात कानपुर बस से जा रही थी। एट टोल के पहले बिलायां मोड़ पर बारातियों को नाश्ता कराने के लिए बस रोकी गई, इसी दौरान झांसी की तरफ से आ रहे डंपर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। बस और ट्रक के बीच में चल रही एक बाइक व कार भी डंपर की चपेट में आ गई थी। सीओ कोंच उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि डंपर चालक मौके से भाग गया है। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed