{"_id":"69e8d960f29d9eeb6b0f5c25","slug":"accident-in-hamirpur-two-sisters-and-their-brother-killed-after-being-struck-by-a-car-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार दो बहनों व भाई की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार दो बहनों व भाई की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 22 Apr 2026 07:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:55 PM IST
सार
Hamirpur News: सड़क हादसे में दो बहनों व भाई की मौत हो गई। तीनों चचेरी बहन की शादी के लिए लंहगा बुक कराने बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मझगवां सड़क पर कुर्रा गांव के पास बुधवार दोपहर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो फुफेरी बहनों व फुफेरे भाई की मौत हो गई है। युवतियां बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव निवासी देवीदीन कुशवाहा गोहांड ब्लॉक में सचिव हैं। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को छोटे भाई रामकिशन की बेटी अनीता की लहचूरा से बरात आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद बेटी रागिनी (26), फुफेरी बहन तुर्रा शेरगढ़ निवासी नीलम (19) और नीलम के फुफेरे भाई मझगवां थाने के धगवां गांव निवासी तेज प्रताप (23) के साथ लहंगा बुक करने कस्बा आ रही थीं। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। उन्होंने बताया कि गांव से निकलते ही मैहर बाबा महाविद्यालय के पास कस्बे की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। नीलम व तेज प्रताप को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। देवीदीन ने बताया कि उरई में नीलम की मौत हो गई जबकि तेजप्रताप को डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया कि रागिनी ने उरई से बीएड किया था और टीईटी की तैयारी कर रही थी। नीलम बचपन से ही ननिहाल कुर्रा में रहतीं थीं। तीन मौतों से शादी वाले घर में चीखपुकार मची है। बेटी की मौत से मां सोमवती, बहन भारती, चंचल, समीक्षा व भाई योगेंद्र बेहाल हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।