फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident in farrukhabad, three persons died

हादसे में बाइक सवार दंपति और भाभी की मौत, गोद में बैठी बच्ची छिटक कर गिरी, बाल-बाल बची

Fri, 03 Jan 2020 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
accident in farrukhabad, three persons died
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद के जहानगंज में भाभी के साथ उनके मायके जाते समय दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, गोद में मौजूद भाभी की बच्ची को खरोंच भी नहीं आई है। घटना इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक के हेलमेट के परखचे उड़ गए और सिर बुरी तरह से कुचल गया। थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव के पास स्थित राजपूत ग्लोबल एकेडमी के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक में शुक्रवार देर शाम टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे उस पर सवार राहुल कुमार (22) पुत्र सियारम सक्सेना निवासी गोकुलपुर, थाना किशनी जनपद मैनपुरी, उसकी पत्नी अंजू (19) और भाभी पूजा (23) पत्नी आलोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पूनम जादौन मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


108 एंबुलेंस से तीनों को फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने राहुल के पास मिले फोन से नंबर लेकर उसके बड़े भाई को सूचना दी।

बड़े भाई आलोक कुमार ने अपनी ससुराल शहर कोतवाली के पांचालघाट के नोनमगंज में सूचना दे दी। इस पर पूजा के पिता सुरेंद्रबाबू सक्सेना, मां सरला देवी समेत अन्य परिजन पहुंचे। पिता सुरेंद्र ने बताया कि तीनों मेरे यहां (नोनमगंज) घूमने आ रहे थे।



कुछ देर पहले ही बात हुई थी। तब वह छिबरामऊ से निकले थे। पूजा के एक तीन साल की पुत्री आराध्या भी है। अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जाको राखै साइयां मार सकै ना कोय...
पूजा अपनी एक साल की बेटी बाबू को भी गोद में लिए थी। मगर जब दुर्घटना हुई, तो वह सड़क के नीचे दूर जा गिरी। उसके खरोंच भी नहीं आई है। उसका पति राहुल तीन भाई और तीन बहनें हैं। सबसे बड़े भाई आलोक उससे छोटा राहुल और सबसे छोटा विकास है। राहुल खेतीबाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed