{"_id":"5bd2bd92bdec22696c1d185f","slug":"accident-at-expressway-near-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कन्नौज के पास एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 1 की मौत 12 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कन्नौज के पास एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 1 की मौत 12 से ज्यादा घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जयपुर से गोरखपुर जा रही बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा घायल हैं। थाना तालग्राम व कन्नौज कोतवली सीमा पर देर रात यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
चालक केडी गिल (44) पुत्र हरिचन्द्र निवासी पदमपुर जिला श्रीगंगानगर को पुलिस ने केबिन काटकर बाहार निकाला। हालत गंभीर बताई जा रही है। नरेन्द्र पुत्र ज्ञान निवासी अज्ञात की मौत हो गई। महिला डॉक्टर धीरा पत्नी रमेश चन्द्र निवासी गोमतीनगर, लखनऊ भी घायल हैं। हेल्पर बैलेचन्दर पुत्र गुरुनाम निवासी पदमपुर जिला श्रीगंगानगर राजस्थान भी घायलों में शामिल हैं। अमर पुत्र बनबाल निवासी देवरिया, ओमशंकर पुत्र रामासरे निवासी संतकबीर नगर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
