{"_id":"5fc3f4908ebc3e9b7f070f28","slug":"accident-akbarpur-news-knp5970929159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात के रूरा कस्बे के अंबियापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे बीएसएफ जवान ओमकार नाथ का श
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। राजस्थान के जैसलमेर में तैनात बीएसएफ जवान ओमकार नाथ यादव (45) की दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अंबियापुर में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह तीन भाइयों में बीच के थे और छुट्टी लेकर घर देवरिया जा रहे थे। अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी झींझक ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव गांव ले गए।
देवरिया जिले के थाना मइल स्थित कसली गांव निवासी अदालत सिंह का मझला बेटा ओमकार नाथ यादव बीएसएफ में जवान था। वह किसी ट्रेन से गांव जाने के लिए शुक्रवार को रात कानपुर आ रहा था। रूरा थाना के अंबियापुर गांव के पास वह देररात ट्रेन से गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार को कीमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर अंबियापुर ने झींझक स्टेशन मास्टर को अवगत कराया। जीआरपी चौकी झींझक को सूचना दी गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उनके पास से मिले पहचान पत्र व फोन से पहचान हुई। बाद में कानपुर में रहने वाले परिवार के राजाराम व चचेरे भाई अमित अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और शव ले गए।
रविवार को जीआरपी चौकी प्रभारी झींझक राकेश पाल ने बताया कि बीएसएफ जवान की किसी ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। परिजन शव घर ले गए। इधर परिवारी आरोही सिंह ने बताया कि अनहोनी से मृतक बीएसएफ जवान की पत्नी पुष्पा, सत्रह वर्षीय बेटा शेषनाथ व बारह वर्षीय बेटी नेहा को गहरा सदमा लगा है। बताया कि मृतक का बड़ा भाई ब्रजेश प्राइवेट जॉब करता है, जबकि छोटा भाई अमर नाथ बीएसएफ जवान है।