{"_id":"5fb424af8ebc3e5fab3991f9","slug":"accident-akbarpur-news-knp594703652","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, युवक घायल
विज्ञापन
रामदुलारे बाजपेई का फाइल फोटो
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव के पास कानपुर-आगरा हाईवे पार करते समय कार ने एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दिया। इसके बाद अनियंत्रित कार ने आगे जा रही बाइक को भी टक्कर मार दिया। वृद्ध और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार को परिजन औरैया जिला अस्पताल ले गए। वह हेलमेट लगाए था।
खोजाफूल गांव निवासी मयंक बाजपेयी ने बताया कि बाबा रामदुलारे बाजपेई (80) हाईवे के दूसरी ओर बने घर में दूध देने गए थे। वहां से वापस आने के दौरान हाईवे पार कर रहे थे। औरैया की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉ पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख कानपुर हैलट भेजा गया।
रास्ते में उनकी मौत हो गई। अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार औरैया के मिहोली निवासी नरेंद्र कुमार घायल हो गए। बाइक पर सवार पत्नी व बच्चों को भी मामूली चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि वृद्ध की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायल को परिजन औरैया ले गए हैं। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।