फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

फ्लोर मिल में करंट से मजदूर की मौत, दूसरा झुलसा

Sun, 04 Oct 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
accident
रनियां में फ्लोरमिल संचालक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। क्षेत्र के विसायकपुर में एक फ्लोर मिल में शनिवार की दोपहर ओवर हेड हाईटेशन विद्युत लाइन में सरिया छूने से दो मजदूर करंट से झुलस गए। एक मजदूर की कुछ देर बाद ही मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर को गंभीर हालत में रनियां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विसायकपुर की फ्लोर मिल में लोहे के डंप टैंक निर्माण का काम चल रहा है। शनिवार को मजदूर कुछ दूरी पर रखी सरिया लेकर निर्माण स्थल जा रहे थे। फ्लोर मिल के अंदर से ओवर हेड हाईटेंशन लाइन से सरिया का सिरा छू गया। करंट लगने से सरिया ले जा रहे रायबरेली जनपद के पूरे गोसाई निवासी बृजलाल राजपूत का बेटा श्रीराम (25) और रायबरेली के मोहनगंज निवासी लालता प्रसाद का बेटा मनोज (22) करंट से झुलस गए। हादसा होने पर अन्य मजदूरों ने शोर मचाया। फ्लोर मिल संचालक व अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। करंट से झुलसे मजदूरों को अस्पताल भेजने की तैयारी हो रही थी। इसी बीच श्रीराम ने दम तोड़ दिया। जबकि, मनोज को एंबुलेंस से रनियां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। मृतक मजदूर व झुलसे मजदूर के परिजनों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

फ्लोर मिल संचालक पंकज कटियार ने बताया कि सरिया ले जाते समय अचानक ओवर हेड हाईटेंशन लाइन से छू गया। मजदूर ठेकेदार वैश खान के अधीन फ्लोर मिल में काम कर रहे थे। रनियां चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अचानक घटना होने की जानकारी फ्लोर मिल संचालक ने दी है। परिजनों के आने पर बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed