{"_id":"5ebc45e18ebc3e906c6ef1a8","slug":"accident-akbarpur-news-knp560012674","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी डीसीएम, तीन की मौत, 55 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी डीसीएम, तीन की मौत, 55 घायल
विज्ञापन
कानपुर देहात के माती क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद डीसीएम की केबिन में फंसे घायल को बाहर निका?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी हाईवे पर माती जल निगम कार्यालय के सामने बुधवार सुबह खराब खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम भिड़ गई। डीसीएम से गुजरात के अहमदाबाद से प्रवासी मजदूर बलरामपुर, देवरिया, मिर्जापुर, गोरखपुर लौट रहे थे। हादसे में चालक और एक बच्ची समेत तीन की मौत और 55 लोग घायल हो गए। 12 घायलों को हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट अस्पताल भेज दिया गया। 43 अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
डीसीएम चालक बस्ती के आमा शुक्ला गांव निवासी रोहित (30) भाड़े पर प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रहा था। डीसीएम में सात महिलाओं और चार बच्चों समेत 58 लोग सवार थे। सुबह छह बजे प्याज लदे खराब खड़े ट्रक के पीछे से डीसीएम भिड़ गई। इससे कई मजदूर उछल कर सड़क पर जा गिरे। बलरामपुर के उतरौला पनवापुर निवासी हीरामन (50) पत्नी अकबर अली और सौमैया (4) पुत्री शफीक की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक रोहित की कानपुर में मौत हो गई।
एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम सदर आनंद कुमार, सीओ संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार व दमकल जवानों ने डीसीएम केबिन में फंसे प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित निकाल कर अकबरपुर जिला अस्पताल भेजा। एसपी अनुराग वत्स ने कहा कि हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। ठीक होने पर उन्हें घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शोक जताया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात में हुए सड़क हादसे में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मौत पर शोक जताया है। सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
घायलों की सूची
जिला बलरामपुर- उतरौला निवासी नफीस, सुहैल, इकबाल, अजमत अली, मुसाहिद, जाकिर, रफीक, रईस, अल्लादीनपुर निवासी समीउल्ला, नसीम अली, मिराज अहमद, सोनू, पनवापुर निवासी जिशांत, काहिरा, सलीम, शहदाब अली, आजम अली, सूरज, परवेज अली, मदंसा नानो, मासूम अली, अलीमुन्नी शाह, अनवर अली, शाहपुर, बनकटवा निवासी सद्दाम हुसैन ।
जिला महराजगंज- लहड़ा निवासी रामअचल चौरसिया, नर कटना निवासी रामशिरा।
जिला संतकबीर नगर- धर्म सिधवा निवासी संजय, लक्ष्मी, किस्मती, हरेंद्र, जितेंद्र, उमेश, रेनू, कुसमातिन, मुसायरा निवासी मनीष, रीमा, रीमा की तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा, पांच वर्ष की प्रज्ञा, रामकरन, रमेश साहनी, अनिल, ब्रह्मा, बाबूराम, बाबू लाल, मैदावर निवासी लाल चंद्र प्रजापति।
जिला मिर्जापुर- पडनी निवासी राज कुमार, देहात कोतवाली, नेवडिया निवासी शिव कुमार, वीरपुर निवासी राहुल।
जिला सिद्धार्थनगर- पथराबाजार निवासी तौफीक अहमद, शहरी खास निवासी सलमान अहमद।
जिला देवरिया- सोदर पट्टे निवासी राकेश गौड।
जिला गोरखपुर- कैम्पियरगंज निवासी हरिराम, प्रमोद कुमार, पीपीगंज, शिवपुर निवासी संतोष व सुनील।