फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abusive remark on prime minister through Fake facebook account

बजरंग दल कार्यकर्ता के नाम से बनाया गया फर्जी फेसबुक अकाउंट, प्रधानमंत्री के लिए लिखे अपशब्द

Wed, 03 Apr 2019 09:53 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 03 Apr 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Abusive remark on prime minister through Fake facebook account
डेमो पिक
बजरंग दल के कार्यकर्ता के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द लिखे गए। युवक ने अपने फेसबुक पेज का स्क्रीन शॉट और यूआरएल (यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर) कल्याणपुर पुलिस को सौंपा। साइबर सेल की जांच में पता चला कि फर्जी आईडी सैयद नगर निवासी जावेद ने बनाई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


रावतपुर गांव निवासी फैक्ट्री कर्मी अशोक कुमार गुप्ता का बेटा गौरव रामललाल इंटर कॉलेज से 11वीं का छात्र है और बजरंग दल से भी जुड़ा है। गौरव ने बताया कि एक सप्ताह पहले अभय गुप्ता (श्याम) नाम की फेसबुक आईडी से गाली लिखकर भेजी गई। आईडी पर गौरव की फोटो लगी थी। प्रधानमंत्री के बारे में भी अभद्र मैसेज भेजे गए। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि साइबर सेल आईपी एड्रेस ट्रेस कर रही है। उसके बाद मामला स्पष्ट होगा। जल्द ही जावेद से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


नामजद रिपोर्ट की गई है। साइबर सेल भी जांच कर रही है। जो साक्ष्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
                                                                संजीव सुमन, एसपी पश्चिम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed