फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   about KULDEEP SENGER in BJP

BJP में KULDEEP SENGAR को लेकर मंथन तेज, जानिए इसका विधायक पर होगा क्या असर?

Wed, 11 Apr 2018 10:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
about KULDEEP SENGER in BJP
कुलदीप सिंह
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे गैंगरेप व हत्या के आरोपों से योगी सरकार पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। वहीं विपक्षी दल विधायक के सहारे योगी सरकार को कानून व्यवस्था में फेल साबित करने को लेकर हमलावर हैं। हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचने से सरकार की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। डैमेज कंट्रोल को लेकर भाजपा संगठन में आत्म मंथन ‘तेज’ हो गया है।
विज्ञापन


 

about KULDEEP SENGER in BJP
कुलदीप सिंह
जिले के कद्दावर भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे सनसनीखेज आरोप सुर्खियों में हैं। जिला मुख्यालय से पीड़िता के गांव तक मीडिया की भागदौड़ है। सरकार से नामित एजेंसियां जांच कर रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

about KULDEEP SENGER in BJP
कुलदीप सिंह
पीड़िता व उसका चाचा हर दिन विधायक पर नए-नए आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। घटना से जुड़े गंभीर वीडियो, आडियो व पत्र सार्वजनिक होने पर भी विधायक के खिलाफ कार्रवाई न होने से सरकार पर विधायक का बचाव करने के आरोप लग रहे हैं।

 
विज्ञापन

about KULDEEP SENGER in BJP
कुलदीप सिंह
सूत्रों की मानें तो बुधवार को संगठन ने सरकार से सवाल जवाब किए हैं। देश स्तर पर पार्टी की धूमिल हो रही छवि का ब्योरा तलब किया है। बिगड़ते माहौल पर जल्द काबू पाने की नसीहत दी गई है। संगठन की सख्ती से विधायक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस पर विपक्षी दलों ने भी नजरें गड़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed