फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abortion injections found in Eye clinics

नेत्र क्लीनिक में गर्भपात के इंजेक्शन मिले

Sat, 11 Jul 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Jul 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Abortion injections found in Eye clinics
बर्रा-2 में लिंग परीक्षण और गैर कानूनी तरीके से गर्भपात कराने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो क्लीनिकों पर छापा मारा। एक क्लीनिक में ताला लटकता मिला। दूसरी क्लीनिक में भी कोई नहीं मिला, हालांकि नेत्र क्लीनिक के नाम से चल रही दूसरी क्लीनिक में दीवार से बीगो लगी ग्लूकोज की बोतल लटकती नजर आई।
विज्ञापन


गर्भपात संबंधी इंजेक्शन, दवाएं भी बरामद हुईं। इस क्लीनिक को सील कर दिया गया। बर्रा पुलिस को भी सूचना दे गई गई है। जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब को सूचना मिली की बर्रा-2 नई बस्ती स्थित एक प्राइमरी स्कूल के सामने स्थित कार्नर के मकान में कथित डॉ. पारस कटियार क्लीनिक चलाती हैं। इस क्लीनिक में लिंग परीक्षण और गर्भपात कराया जाता है।
विज्ञापन


उसके पास स्थित एक अन्य दुकान में कहने को तो नेत्र क्लीनिक लिखा है, पर वहां भी यही गैरकानूनी काम होता है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आरपी यादव ने एसीएमओ डॉ. एके सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके यादव, एसएमजेड नकवी और ओमजी श्रीवास्तव की टीम बनाई। यह टीम दोपहर में प्राइमरी स्कूल के सामने स्थित दुकान में पहुंची तो वहां कोई बोर्ड नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में ताला लटक रहा था। इसके बाद टीम उस क्लीनिक से तीन गली आगे छेदी सिंह का पुरवा में स्थित कथित एक नेत्र क्लीनिक पहुंची तो वहां आधा शटर गिरा था। बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे इस क्लीनिक का शटर उठाकर देखा गया तो वहां एक किनारे ग्लूकोज की बोतल टंगी थी।

टीम में शामिल डॉ. एके सिंह ने बताया कि दुकान में रखी फ्रिज खोलकर देखी गई तो उसमें छह प्लेसैट्रेक्स इंजेक्शन और डेक्सामेथासॉन इंजेक्शन का 10 एमएल का एक ब्वायल बरामद हुआ। ब्वायल में सिरिंज भी लगी थी। उन्होंने बताया कि प्लेसैट्रेक्स इंजेक्शन गर्भपात, डिलीवरी से संबंधित है। जबकि डेक्सामेथासॉन इंजेक्शन दो-तीन एमएल डोज एमटीपी (गर्भपात) से पहले लगाया जाता है।

हालांकि मौके पर गर्भपात करने से संबंधित चिकित्सा उपकरण नहीं मिले। आसपास पूछने पर पता चला कि इस क्लीनिक में एक महिला बैठती है, जिसका नाम चमन सचान बताया गया। चमन को फोन करके बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आईं। क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर उसे सील कर दिया। सीएमओ डॉ. आरपी यादव ने बताया कि पहला क्लीनिक बंद मिला, जबकि दूसरे से बरामदगी भी हुई है।


इसीलिए दूसरे क्लीनिक को सील कर दिया गया है। जांच कराई जा रही है। दोष साबित होने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विजलेंस को सक्रिय कर जहां भी लिंग परीक्षण या गैर कानूनी तरीके के गर्भपात कराने की सूचना मिलेगी, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed