{"_id":"68f0027ecd47ee6f620adb72","slug":"abdul-kalam-remembered-in-educational-institutions-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1298878-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शिक्षण संस्थानों में अब्दुल कलाम को किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शिक्षण संस्थानों में अब्दुल कलाम को किया गया याद
विज्ञापन
कानपुर। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। एसएन सेन बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. सुमन, विभागाध्यक्ष प्रो. गार्गी यादव एवं डॉ. प्रीति सिंह ने किया।
छात्राओं ने ‘डॉ. कलाम का भारत’ विषय पर भाषण प्रस्तुत किए। छत्रपति शाहूजी महाराज नवाचार फाउंडेशन, सी3आई हब आईआईटी कानपुर तथा कलाम एसपीएस रिसर्च सेंटर के सहयोग से क्राइस्ट चर्च कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रो. विनय जे. सेबेस्टियन, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, प्रो. आरके द्विवेदी, कलाम फाउंडेशन के सीईओ डॉ. सृजन पाल सिंह, निदेशक गुंजा कपूर आदि मौजूद रहीं।