जिस पर कोई नहीं, उस पर दांव लगाएगी ‘आम आदमी पार्टी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी का राजनीतिक दांव
कन्नौजः आम आदमी पार्टी ने सभी राजनैतिक दलों की गणित बिगाड़ने और जिले में अपनी जमीन तैयार करने के लिए दांव खेल दिया है। पार्टी जिले में पहली बार चुनाव लड़ रही है। ऐसे में वह अपना वोटर तैयार करने में जुटी है। पार्टी जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डा ठाकुर ने बताया कि उन्हें अब तक नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन व नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 30 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। कहा कि उनकी पार्टी आगामी 31 अक्तूबर तक आवेदन पत्र लेगी।
आम आदमी पार्टी सदर पालिका सीट पर पहले ही अपनी पार्टी के कार्यकर्ता जितेंद्र पहलवान को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बाकी की सीटों पर पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है। पार्टी सूत्राें की मानें तो सदर सीट पर अध्यक्ष पद के लिए पार्टी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी एक नगर पंचायत की सीट पर और पार्टी के कार्यकर्ता को चुनाव लड़ा सकती है। बाकी की सीटों पर सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस में टिकट न पाने वाले असंतुष्ट कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों व दांव खेला जाएगा।
ईमानदार प्रत्याशी को ही टिकट देगी पार्टी
पार्टी जिलाध्यक्ष के अनुसार, पार्टी के पास आए आवेदनों में पार्टी के पदाधिकारियाें के बमुश्किल 6-7 ही हैं, बाकी के 23-24 आवेदन सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा में टिकट की दावेदारी कर चुके लोगों के हैं। उन्होंने बताया कि किए ऐसे लोगों ने कहा है कि यदि उन्हें उनकी पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वे भारी समर्थकों के साथ उनकी पार्टी ज्वाइन कर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
पार्टी अपना जनाधार तैयार करने के नजरिए से इस समझौते को फायदेमंद मान रही है। इसमें एक बात तय है कि आप से लड़ने वाले प्रत्याशी विपक्षी पार्टियों की गणित को जरुर बिगाड़ देंगे। जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डा ठाकुर ने बताया कि उनके पास कुल करीब 30 आवेदन आए हैं। आवेदन करने वाले दूसरी पार्टियों में भी आवेदन कर चुके हैं या नहीं इसकी उन्हे जानकारी नहीं है, 31 अक्तूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद सभी आवेदनों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिया जाएगा। आवेदन करने वाले व्यक्तियों की जांच कराकर ईमानदार प्रत्याशी को ही पार्टी टिकट देगी।