Fatehpur: झूठी गवाही न देने पर युवक व उसके परिजनों को पीटा, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र झूठी गवाही न देने पर युवक व उसके परिजनों को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की है।
विस्तार
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में गिरवी रखी मोटरसाइकिल पर झूठी गवाही न देने पर युवक के साथ पारिवारिक जन मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच बचाव करने आई बहन, पत्नी, भौजाई को भी लाठी-डंडों व लात घूंसो से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।
थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय मोहन सलेमपुर निवासी रवि पुत्र सुनील कुमार सोनी ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पारिवारिक सतीश पुत्र राम किशोर सोनी ने लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी मोटरसाइकिल 24000 रुपए में गांव के ही राजेंद्र पुत्र स्वर्गीय चिंता साहू के पास गिरवी रखा था। मंगलवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे पारिवारिक सतीश आया।
1000 हजार की झूठी गवाही देने को कहा
साथ ही, अपनी मोटरसाइकिल के लेनदेन पर 24000 की जगह 1000 हजार की झूठी गवाही देने के लिए कहने लगा। 23000 हजार की रकम आपस में गबन करने के लिए कहा। युवक ने झूठी गवाही देने से साफ मना कर दिया। इसी खुन्नश को लेकर रात्रि लगभग 11 बजे उपरोक्त सतीश अपने भाई होरीलाल व सूरज पुत्र श्यामू लोधी पड़ोसी अंशु पुत्र भानु प्रताप के साथ हाथ में लाठी-डंडा लेकर आया और गाली गलौज करने लगा।
रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
युवक ने गाली गलौज का विरोध किया, तो युवक के साथ मारपीट करने लगे। यह देख युवक की बहन पूनम देवी व पत्नी खुशबू देवी भौजाई माया देवी पत्नी सौरभ सोनी ने बीच बचाव किया, तो उन्हें भी लाठी-डंडों व लात-घूंसो से मारापीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।