{"_id":"67421792682ed5be3601b4f6","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-etawa-news-c-216-1-etw1001-118313-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Sat, 23 Nov 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
ताखा। मैनपुरी जिले के करहल थाने के बैसी डलूपुरा गांव निवासी अनमोल कुमार (20) अपने ननिहाल बछरोई कछपुरा में शादी में शामिल होने आया था। अरविंद ने बताया कि शुक्रवार शाम को भतीजा अनमोल बाजार जा रहा था। तभी क्षेत्र के नगला गंगे मार्ग पर आनंदपुर गांव के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई, राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन व रिश्तेदार इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।(संवाद)
........................................................
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, एक घायल
चकरनगर। कस्बा राजपुर रोड निवासी शिवकरन सिंह भदौरिया (65) पुत्र बंकट सिंह अपने पड़ोसी के यहां शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दूध लेने पैदल जा रहे थे। तभी घर के पास सड़क पर पीछे से आ रहे बाइक सवार गुलशन राजपूत (36) पुत्र नरेश कुमार ने टक्कर मार दी। जिसमें वृद्ध गंभीर बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां गंभीर हालत में डॉक्टर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां, डॉक्टर ने शिवकरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध मूल रूप से कांयछी के निवासी हैं, जो कस्बा में मकान बनाकर अस्थाई रूप से रह रहे हैं।(संवाद)