फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man was killed in a transaction dispute, brother in law got him murdered by giving betel nut, two accu

Kanpur Crime: लेनदेन के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, जीजा ने सुपारी देकर करवाया था मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2023 04:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Aug 2023 04:00 PM IST
सार

Kanpur Murder: गुजैनी थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाले युवक की हत्या कर शव घर से करीब चार किलोमीटर दूर मर्दनपुर में खेत में बरामद हुआ था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A young man was killed in a transaction dispute, brother in law got him murdered by giving betel nut, two accu
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाले युवक की हत्या कर शव घर से करीब चार किलोमीटर दूर मर्दनपुर में खेत में बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार ने बताया कि पैसे के विवाद को लेकर जीजा ने अपने साथी को सुपारी देकर हत्या कराई थी।

विज्ञापन

सुपारी लेने वाले युवक ने हत्या के पहले मृतक को गदर फिल्म दिखाई थी। वहीं, प्लान के मुताबिक जीजा ने पुलिस को अपने साल की हत्या की सूचना दी थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट और कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कोर्ट में पेश कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि गुजैनी थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाले युवक की हत्या कर शव घर से करीब चार किलोमीटर दूर मर्दनपुर में खेत में बरामद हुआ। हालांकि उसका मोबाइल और बाइक गायब थी। पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर के बाद मामले की जांच कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशे से पेंटर था मृतक
मूल रूप से शाहजहांपुर निवासी साहिल उर्फ अनिल 26 गुजैनी में राजरानी नाम की महिला के घर में मां सरस्वती देवी, बहन मोहिनी, जीजा बब्बन पत्नी और नौ महीने की बेटी के साथ रहता था। पेशे से वह पेंटर था और बहनोई के साथ ही काम करता था। मां सरस्वती देवी ने बताया कि सुबह उसने गदर-2 फिल्म देखने जाने की बात कही।

फोन पर कहा- जल्द आ रहा हूं घर
फिल्म देखने के लिए रुपए भी लिए। शाम सात बजे उसने फोन कर बताया किवह कारगिल पेट्रोल पंप पर है और कुछ देर में घर आ रहा है। पत्नी को तैयार होने के लिए कह  दो, ताकि उसे डॉक्टर को दिखाने ले जाए। इस बीच उसका फोन बंद हो गया। काफी देर हो गई, तो परिजनों को लगा कि वह दोस्तों के साथ शराब पीने चला गया है।

परिजनों को एक खेत में भीड़ दिखी
रात करीब दस बजे भी वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब दो बजे तक तलाशने के बाद सभी घर लौट आए। सुबह सात बजे फिर से तलाश के लिए निकले तो मर्दनपुर में जहां पेंटिंग का काम मिला था, परिजनों ने वहां का रुख किया। इस बीच वहां पहुंचने पर एक खेत में भीड़ दिखी।

दोस्तों के साथ खाने-पीने के बात आई है सामने
परिजन नजदीक पहुंचे तो पता चला कि वह साहिल का शव था। परिजन शव को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उठाने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है, तो उसे घर ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि परिजनों ने दोस्तों के साथ खाने-पीने के बात कही है।

मां बोली- अकेला सहारा था, अब कैसे जिऊंगी
परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। जांच कराई जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा। सरस्वती देवी ने बताया कि साहिल उनका अकेला सहारा था। अब वह नहीं है, तो मैं कैसे जिऊंगी। बहू और पोती का कैसे गुजारा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed