फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man was electrocuted by the stay wire of an electric pole and died.

Kanpur News: विद्युत पोल के स्टे वायर से युवक को लगा करंट, मौत

Tue, 20 Jan 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A young man was electrocuted by the stay wire of an electric pole and died.
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के समायू में रविवार दोपहर को गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे युवक को विद्युत पोल के स्टे वायर से करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

समायू निवासी दिनेश कुमार प्रजापति ने बताया कि वह गांव के धीरज सिंह व प्रशांत सिंह के खेत बटाई पर लिए हैं। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पंचायत भवन के पास स्थित खेत में वह अपने भतीजे शिवा कुमार (18) पुत्र सुरेश प्रजापति के साथ गेहूं की सिंचाई कर रहा थे। इसी दौरान शिवा ने पास में लगे विद्युत पोल के स्टे वायर को छू लिया। स्टे वायर में उतरे करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिवा की मौत पर दादी सरस्वती, पिता सुरेश, मां सुनीता, बहन शुभी, छवि व मोहिनी बिलखती रहीं। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रसूलाबाद थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि मामले में परिजन की तहरीर व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed