फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man showing vulgar action in ramlila mahotsav auraiya

औरैया: रामलीला महोत्सव में युवक ने तमंचा दिखाकर डांसर कलाकार से की अश्लील हरकत, फिर हुआ ये सब

Sun, 06 Oct 2019 01:29 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Oct 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
A young man showing vulgar action in ramlila mahotsav auraiya
घटना स्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में शनिवार रात फफूंद कस्बे में चल रहे रामलीला महोत्सव में एक युवक मंच पर चढ़कर तमंचा दिखाकर डांसर कलाकार से अश्लील हरकत करता नजर आया। जिसके बाद महोत्सव का माहौल बिगड़ गया। कमेटी के लोगों ने युवक को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इसपर वहां मौजूद एक सिपाही ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर मौके से भगा दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

 
सिपाही पर आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए भगाने का आरोप लगाते हुए कमेटी के लोग एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कमेटी के लोगों ने सिपाही व आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed