फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man jumped in front of a train, his body was cut into two, he was upset with his drunken father, the p

Kannauj: ट्रेन के सामने कूदा युवक...शरीर के हो गए दो टुकड़े, शराबी पिता से था बहुत परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 18 Jul 2023 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Jul 2023 12:47 PM IST
सार

Kannauj News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। इसके बाद में उसकी पहचान शिखवापुर संजीव दोहरे (25) पुत्र रामबाबू दोहरे के रूप में हुई। लोगों का कहना है कि ट्रेन को आता देखकर वो घर से दौड़ता हुआ आया और रेलवे लाइन पर लेट गया।

विज्ञापन
A young man jumped in front of a train, his body was cut into two, he was upset with his drunken father, the p
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में पिता की शराब की आदत से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एक झटके में उसके दो टुकड़े हो गए। यह घटना देखकर लोगों की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

कानपुर-कन्नौज रेल रूट पर यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि कानपुर से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन मानीमऊ रेलवे स्टेशन के सामने शिखवापुर गांव के पास से गुजरी। एक युवक ने दौड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
विज्ञापन

ट्रेन का ड्राइवर भी कुछ समझ नहीं सका, तब तक युवक के दो टुकड़े हो गए। यह घटना देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद में उसकी पहचान शिखवापुर संजीव दोहरे (25) पुत्र रामबाबू दोहरे के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की हालत में घर में करता था लड़ाई-झगड़ा
लोगों का कहना है कि ट्रेन को आता देखकर वो घर से दौड़ता हुआ आया और ट्रेन के आगे रेलवे लाइन पर लेट गया। बताया गया कि उसका पिता शराब का आदी है। नशे की हालत में घर में लड़ाई-झगड़ा करता है। पिता की नशे की आदत से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed